हॉस्टल-लॉज

रांची: 5 सितंबर तक ले लें अनुमति, नहीं तो सील होंगे हॉस्टल-लॉज और बैंक्वेट हॉल

संचालकों को 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर नगर निगम से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है.

By : Dipali Kumari
रांची: 5 सितंबर तक ले लें अनुमति, नहीं तो सील होंगे हॉस्टल-लॉज और बैंक्वेट हॉल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में बिना अनुमति संचालित हो रहे हॉस्टल, लॉज, बैंक्वेट हॉल, विवाह भवन और धर्मशाला संचालकों पर अब रांची नगर निगम सख्ती करने की तैयारी में है. निगम की ओर से आम सूचना जारी कर ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को अनुमति लेने के लिए अंतिम मौका दिया गया है.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी हॉस्टल, लॉज, बैंक्वेट हॉल, विवाह भवन या धर्मशाला का संचालन नहीं किया जा सकता. संबंधित संचालकों को 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर नगर निगम से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है. निगम ने कहा है कि अनुमति प्राप्त करने के बाद ही प्रतिष्ठान का संचालन किया जाए.

हॉस्टल-लॉज संचालकों को अंतिम अवसर

नगर निगम ने विशेष रूप से हॉस्टल और लॉज संचालकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है. निगम का कहना है कि इन प्रतिष्ठानों में रहने वाले बच्चों और अन्य लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए संचालकों को अनुमति लेने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है.

निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करने और अनुमति प्राप्त करने के बाद ही हॉस्टल व लॉज का संचालन किया जा सकेगा.

नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना, सील होगा प्रतिष्ठान

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में अनुमति नहीं लेने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाने के साथ प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा दाम
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.