वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

आखिरकार खत्म हुई वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी, काफिले में बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या  

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गयी है.

By : News11 Bharat
आखिरकार खत्म हुई वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी, काफिले में बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या  

न्यूज़11 भारत
रांची डेस्क: 
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गयी है. अब मंत्री के काफिले में तीन स्कॉट गाड़ियां चलेंगी. पहले से वित्त मंत्री की सुरक्षा में दो स्कॉट गाड़ियां थी, इनमें एक गाड़ी बढ़ाई गयी है. डीजीपी तदाशा मिश्रा के आदेश के बाद इस संबंध में आइजी प्रोविजन ने पत्र जारी कर दिया है.

काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है. उन्होंने कहा सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से ही इस मामले का समाधान हुआ. सीएम ने इसकी गंभीरता को समझा. मंत्री ने कहा कि पलामू उग्रवाद प्रभावित इलाका है, जो कि अपराधियों का गढ़ रहा है. मैंने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा मानकों के आधार पर सवाल उठाया था. हालांकि इस पूरे मामले में नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं थी. 

क्या है पूरा मामला ?

बताते चलें पूर्व में विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री के काफिले से एक गाड़ी वापस लेने से संबंधित पत्र भेजा था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. इस बात से नाराज होकर मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों सहित स्कॉट की गाड़ियाँ भी लौटा दी थी,जिसके बाद सुरक्षाकर्मी दूर से ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे.

इसे भी पढ़ें: कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.