कुव्यवस्था

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

एसआईआर के उत्सव में डूबा सिमडेगा, साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढले अफसर-कर्मी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  भारत के चुनावी इतिहास में अक्सर आपने वोटर को धूप में लाइन लगाए और सिस्टम के चक्कर काटते देखा होगा. लेकिन इस वक्त देश के नक्शे पर एक ऐसा जिला भी है, जहाँ पूरा का पूरा सरकारी तंत्र अपनी साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढल चुका है. 

झारखंड के दक्षिणी छोर पर बस सिमडेगा जिला जहां नियम कायदे और औपचारिकताओं की मेज-कुर्सी पीछे छूट चुकी है, और जहाँ जगह मिली, वहीं भारत सरकार का दफ्तर खुल रहा है. यहाँ तक कि चायखानों का भी बदला मिजाज, बहस का भी बदल चुका है टॉपिक.सिमडेगा में इन दिनों एसआईआर अभियान वीआईपी प्रोटोकॉल की चारदीवारी तोड़कर कभी जमीन पर बिछी चटाई पर जा बैठता है, तो कभी आंगन में रखे लकड़ी के पीढ़े पर. चौक-चौराहों पर यह अभियान किसी शौकीन युवा की बुलेट और स्कूटी की सीट को ही चलता-फिरता हाईटेक दफ्तर बन जाता है. 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में मैदान में उतरे बीएलओ और निर्वाचन कर्मचारियों का जज्बा किसी जुनून जैसा है. सुदूर देहातों में अगर कोई वृद्ध पीढ़ा या चटाई पर बैठा मिलता है तो कर्मचारी जमीन पर बैठकर उनके प्रपत्र भरने लगते है. वहीं बैठने की जगह नहीं मिलती तो बीएलओ अपने बाइक या स्कूटी की सीट को ही राइटिंग पैड बना देते हैं.प्रशासन के बेहद आत्मीय अंदाज का असर यह यह हुआ हुआ है कि जनता इस अभियान को कोई नीरस सरकारी मजबूरी नहीं बल्कि अपने घर का मांगलिक उत्सव और अपनी प्रतिष्ठा का सवाल मान बैठी है. 

धीरे धीरे लोग खेत का काम बीच में छोड़ या दुकानदारी रोक एसआईआर उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं. जब देश का सबसे बड़ा अभियान इतने दिलचस्प और घरेलू अंदाज में चलाया जाए तो आंकड़े तो रिकॉर्ड तोड़ेंगे ही. 

सिमडेगा और कोलेबिरा, दोनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर अब तक दो लाख से भी अधिक प्रपत्र बांटे जा चुके हैं और तकनीकी टीम ने डिजिटल क्रांति लाते हुए लगभग डेढ़ लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पलक झपकते ही पूरा कर लिया है.

यह भी पढ़ें: चौपारण: बिगहा सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, बीयर-बो​तल और चकना से भरा मिला परिसर*

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.