No relief for Jamtara cyber fraud accused Rohit Ku

जामताड़ा के साइबर ठगी आरोपी रोहित कुमार मंडल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी जामताड़ा निवासी रोहित कुमार मंडल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी.

By : Vaibhaw Vikram
जामताड़ा के साइबर ठगी आरोपी रोहित कुमार मंडल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
लाखों रुपये की साइबर ठगी के मामले में आरोपी जामताड़ा निवासी रोहित कुमार मंडल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. रोहित कुमार मंडल 26 अगस्त 2025 से न्यायिक हिरासत में है. 

इससे पहले उसकी जमानत याचिका निचली अदालत से भी खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद उसने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मामले की जांच के दौरान आरोपी के पास से मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए गए थे. मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में संदिग्ध व्हाट्सएप चैट और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य मिले थे.

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के खातों में 61.32 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है. इसके अलावा उसके कब्जे से 1.11 लाख रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, 15 फर्जी सिम कार्ड और 7 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए थे. इन साक्ष्यों और मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है.

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, शराब के नशे में मासूम समेत माता-पिता को घायल करने का है आरोप

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.