विशेष गहन पुनरीक्षण

घाघरा में कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता से करें - सीओ खाखा सुशील कुमार

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा में कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता से करें - सीओ खाखा सुशील कुमार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घाघरा के अंचल अधिकारी (सीओ) खाखा सुशील कुमार ने पोढ़ा, टोटांबी, लालपुर एवं दोदांग स्थित विभिन्न बूथ केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे मतदाता सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान सीओ ने पाया कि बीएलओ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं. साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन का कार्य भी किया जा रहा है.

अंचल अधिकारी सुशील कुमार ने कहा, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सभी बीएलओ पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें. कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे. प्रत्येक घर तक पहुंचकर सही जानकारी एकत्र करें तथा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
निरीक्षण के दौरान सीओ ने आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी. क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर सत्यापन कार्य लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद में मां ने दो बच्चियों के साथ कुएं में लगाई छलांग, दोनों मासूमों की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.