न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: न्यूज़11 भारत के संचालक अरूप चटर्जी के पिता स्वर्गीय अनूप चटर्जी के श्राद्धकर्म में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, हैदराबाद के उद्योगपति श्रीकांत रेड्डी और आरएसएस दिल्ली से मनीष मिश्रा समेत कई लोगों ने पहुंचकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.



