सड़कों पर जलजमाव

निरसा: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत की सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है.

By : Dipali Kumari
निरसा: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत की सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान, ग्रामीणों में आक्रोश

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है, वहीं गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती. ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

इस मामले में एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि समस्या से पंचायत पूरी तरह अवगत है और इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि केवल पंचायत के प्रयासों से इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है. कई स्थानों पर लोगों द्वारा नालियों पर अतिक्रमण, कचरा फेंकने और जल निकासी के रास्तों को बाधित करने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पंचायत के साथ जनसहयोग भी जरूरी है. यदि सभी लोग मिलकर सहयोग करेंगे, तभी जलजमाव जैसी समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा. डीएमएफटी मद से सड़क निर्माण के लिए स्थल जांच हो गया है. टेंडर की प्रक्रिया होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा. तब तक ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा है.

इसे भी पढ़ें: अवैध कोयला खनन-तस्करी पर ED की बड़ी कार्रवाई, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.