न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक सिंह राघव के कॉल डिटेल्स से कोलकाता के दो पुलिस अधिकारियों को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक सार्जेंट अयान गुप्ता और महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. इस मामले में अब 32 लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है, जिसमें पत्रकार भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- गावां में जंगली बिरनी का आतंक, नौ घायल, दो रेफर, अब तक दो लोगों की हो चुकी है मौत