न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, रांची में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त, झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें.
उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है तथा राज्य सूचना आयोग की भूमिका नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा एवं सुशासन को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि आयोग के प्रत्येक निर्णय में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का समुचित पालन सुनिश्चित होना चाहिए.
यह भी पढ़ें- IFS अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट
झारखंड के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोक भवन, रांची में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त, झारखण्ड राज्य सूचना आयोग के अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक ने शिष्टाचार भेंट की.
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.