नोएडा में नए साल का जश्न, सिर्फ एक रात में बिकी 4 लाख लीटर शराब, राजस्व 23 करोड़ से ज्यादा

नोएडा में नए साल का जश्न, सिर्फ एक रात में बिकी 4 लाख लीटर शराब, राजस्व 23 करोड़ से ज्यादा

नोएडा में नए साल का जश्न सिर्फ एक रात में बिकी 4 लाख लीटर शराब राजस्व 23 करोड़ से ज्यादा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नववर्ष 2026 के स्वागत के दौरान शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई. 31 दिसंबर की रात जिलेभर में लोग जश्न और धमाल में डूबे रहे और शराब की खपत ने नया रिकॉर्ड बनाया. आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केवल एक ही रात में लगभग 4 लाख लीटर शराब बिकी, जिसकी अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये से अधिक हैं.

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिर्फ 31 दिसंबर की रात ही नहीं, बल्कि 1 जनवरी को भी शराब की बिक्री जोर-शोर से जारी रही. विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मिलाकर जिले को लगभग 35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता हैं.

बार और क्लबों में देर रात तक जश्न
गौतम बुद्ध नगर जिले में इस समय 544 शराब की दुकानें संचालित हैं. इसके अलावा 150 क्लब और बार भी सक्रिय हैं. नववर्ष के अवसर पर क्लबों में देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि बार रात 11 बजे तक खुले रहे. क्लबों में जश्न और कार्यक्रम रात 2 बजे तक चलते रहे.

त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ रही शराब की खपत
पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रिसमस के दिन 24 और 25 दिसंबर को जिले में लगभग 18 करोड़ रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई थी. वहीं, नववर्ष 2025 में जिले में शराब की बिक्री 30 करोड़ रुपये, और नववर्ष 2024 में लगभग 26 करोड़ रुपये रही थी. यह साफ दर्शाता है कि त्योहारी सीजन में शराब की मांग और राजस्व दोनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं. नववर्ष के जश्न के दौरान अवैध शराब बिक्री और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी में रही. संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की पूरी तैयारी की गई.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर का डबल अटैक! 9 जिलों में घना कोहरा, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

संबंधित सामग्री

रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

झारखंड

रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई  गौतम किशोर रवि से जांच एजेंसी एसीबी पूछताछ करेगी.

चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

चाईबासा ट्रेज़री से अवैध निकासी मामले के आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

मतदाता सूची होगी पूरी तरह त्रुटिरहित, डीसी मेघा भारद्वाज ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में दिए अहम निर्द

झारखंड

मतदाता सूची होगी पूरी तरह त्रुटिरहित, डीसी मेघा भारद्वाज ने बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में दिए अहम निर्द

सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, शंका या आपत्ति सामने आती है तो तत्काल निराकरण सुनिश्चित होगा - डीसी

झारखंड

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ को उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने किया रवाना

हस्ताक्षर अभियान का भी हुआ शुभारम्भ

बहरागोड़ा: आगामी रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर रहा जोर

झारखंड

बहरागोड़ा: आगामी रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर रहा जोर

पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया