अब सीधे सीएम सम्राट करेंगे समस्या की सुनवाई, जानिए सरकार की विशेष तैयारी

सहयोग कार्यक्रम

अब सीधे सीएम सम्राट करेंगे समस्या की सुनवाई, जानिए सरकार की विशेष तैयारी

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' का मुख्यमंत्री ने शुरुआत की है।

अब सीधे सीएम सम्राट करेंगे समस्या की सुनवाई जानिए सरकार की विशेष तैयारी

अब सीधे सीएम सम्राट करेंगे समस्या की सुनवाई |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। प्रोग्राम पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय (4 देशरत्न मार्ग) में है। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

जल्द मिलेगा न्याय

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों की शिकायतों का समाधान करना है, जिनकी समस्याओं का जिलास्तर पर निपटारा नहीं हो पाया है। इन मामलों की सुनवाई सीधे मुख्यमंत्री के स्तर पर की जाएगी, ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके।

कौन कर सकता है आवेदन 

इस कार्यक्रम में वही लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनकी शिकायत पहले जिलास्तर पर दर्ज हो चुकी है, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ है। ऐसे आवेदकों को राज्य स्तरीय सुनवाई का अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे लंबित मामलों का तेजी से निपटारा होगा और लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ऐसे करें आवेदन

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदकों को सहयोग पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान पहले से दर्ज शिकायत का रेफरेंस नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद पुराने आवेदन का पूरा विवरण अपने आप सामने आ जाएगा। इसके बाद चयनित आवेदकों को कार्यक्रम की तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

हेल्पलाइन और पोर्टल की सुविधा

कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकार ने 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन 1100 जारी की है। इसके अलावा सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के माध्यम से भी आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

संबंधित सामग्री

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

बिहार

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

पटना बंटी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि शराब तस्करी की काली कमाई को लेकर साजिश रची गई थी।

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

बिहार

आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740.68 करोड़ रुपए: बैलेंस देखकर उड़े होश, कुछ देर बाद खाता फ्रीज

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बांकीपुर से JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, कल पर्चा भरने के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बिहार

बांकीपुर से JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, कल पर्चा भरने के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बांकीपुर विधानसभा सीट तेजप्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

बिहार

दहेज की भेंट चढ़ी एक और मासूम जिंदगी, बिहार में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के भलूया गांव में एक विवाहिता हेमलता देवी का शव घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला।

सऊदी के समंदर में थमीं बिहार के युवक की सांसें! ईरान के मिसाइल हमले में मर्चेंट नेवी इंजीनियर की मौत

बिहार

सऊदी के समंदर में थमीं बिहार के युवक की सांसें! ईरान के मिसाइल हमले में मर्चेंट नेवी इंजीनियर की मौत

गोपालगंज के थावे प्रखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थावे के व्यवसायी एवं भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता के पुत्र रोहन कुमार उर्फ सोनू गुप्ता की विदेश में मौत हो गई है।