मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

CM ने मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे लम्बे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे, उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम किया. उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है. उनका निधन अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी सदैव महसूस होगी.

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना ने इस दौरान पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा उनको ढांढ़स बंधाया. उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. आज सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.

यह भी पढ़ें- रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

संबंधित सामग्री

इंटर की छात्रा से गैंगरेप मामले में आरोपी ड्राइवर और खलासी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 20 जुलाई को होगी सुनवाई 

झारखंड

इंटर की छात्रा से गैंगरेप मामले में आरोपी ड्राइवर और खलासी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 20 जुलाई को होगी सुनवाई 

इंटर की छात्रा से गैंगरेप मामले में आरोपी ड्राइवर और खलासी दोषी करार दिए गए हैं. प्रधान न्याययुक्त एके मिश्रा की कोर्ट ने दीपक कुमार महतो और छोटू उर्फ गुड्डू कुमार चौहान को दोषी करार दिया.

सास की हत्या की दोषी बहु फूलो देवी को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 10 हजार रुपए का जुर्माना 

झारखंड

सास की हत्या की दोषी बहु फूलो देवी को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 10 हजार रुपए का जुर्माना 

सास की हत्या की दोषी बहु फूलो देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर भुगतना 1 साल की अतिरिक्त सजा होगी.

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

बिहार

पटना के बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब तस्करी से जुड़ा नेटवर्क

पटना बंटी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि शराब तस्करी की काली कमाई को लेकर साजिश रची गई थी।

झारखंड के नर्सिंग एवं मेडिकल छात्रों के लिए खुलेंगे अमेरिका के द्वार, जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ जल्द होगा MoU

झारखंड

झारखंड के नर्सिंग एवं मेडिकल छात्रों के लिए खुलेंगे अमेरिका के द्वार, जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ जल्द होगा MoU

समझौते के बाद झारखंड के आदिवासी, मूलवासी एवं अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को अमेरिका में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च एवं स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलेगा

झारखंड

'लोकल से ग्लोबल' की ओर झारखंड की छलांग, नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में छह जीआई टैग उत्पादों का प्रदर्शन

झारखंड पैवेलियन में राज्य के हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, भारत टेक्स 2026 में झारखंड की हस्तकरघा विरासत को मिला वैश्विक मंच