कुकड़ू में विकास की नई रफ्तार, स्वास्थ्य-शिक्षा से आधारभूत सुविधाओं तक पहुंच रही...

विकास का दावा

कुकड़ू में विकास की नई रफ्तार, स्वास्थ्य-शिक्षा से आधारभूत सुविधाओं तक पहुंच रहीं योजनाएं - मधुश्री महतो

विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से तस्वीर बदलने का प्रयास जारी रहने का दावा

कुकड़ू में विकास की नई रफ्तार स्वास्थ्य-शिक्षा से आधारभूत सुविधाओं तक पहुंच रहीं योजनाएं - मधुश्री महतो

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के सुदूरवर्ती कुकड़ू प्रखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों में तेजी आने का दावा जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में प्रखंड गठन के बाद लंबे समय तक क्षेत्र के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से तस्वीर बदलने का प्रयास जारी है.

मधुश्री महतो ने बताया कि सिरुम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण का शिलान्यास हो चुका है, जबकि विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि दारूदा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो चुकी है, वहीं शीशी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण भी पूरा हो गया है. शिक्षा के क्षेत्र में इन संस्थानों को ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया.

इसके अलावा क्षेत्र में विद्युत सब-स्टेशन, आधुनिक बस स्टैंड, 32 कला-संस्कृति भवन तथा एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले खाद्य आपूर्ति गोदाम जैसी योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कुकड़ू प्रखंड की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी.

मधुश्री महतो ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, परिवहन और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

यह भी पढ़ें: अमानत अली इंटर कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों ने की शैक्षणिक हड़ताल

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प