औचक निरीक्षण

नेमरा: ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक का औचक निरीक्षण, श्मशान घाट पथ निर्माण में मिली भारी गड़बड़ी

श्मशान घाट पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य में भारी अनियामितता पाई गयी है.

By : News11 Bharat
नेमरा: ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक का औचक निरीक्षण, श्मशान घाट पथ निर्माण में मिली भारी गड़बड़ी

राहुल सिंह/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
विधायक ममता देवी ने नेमरा गांव में अनावर्त निधि से एलाइट पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कराए जा रहे श्मशान घाट पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियामितता पाई गयी. गार्डवाल की निर्धारित ऊंचाई 6.5 फीट होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 4 फीट का गार्डवाल बनाया गया है. इसके अलावा निर्धारित 6 इंच आरसीसी का निर्माण नहीं किया गया. वहीं मशीन से खुदाई करने पर कमजोर एवं मानक से कम नींव मिली. इतना ही नहीं निर्माण कार्य में घटिया सामग्री तथा सीमेंट की जगह क्रशर डस्ट का उपयोग किए जाने की भी बात सामने आई. 

निर्माण कार्य में मिली अनियामितता के बाद विधायक ममता देवी ने का सख्त रुख अपनाते हुए अधीक्षक अभियंता प्रमोद कुमार एवं कनीय अभियंता वासुदेव प्रसाद दास को कड़ी फटकार लगायी.  साथ ही गार्डवाल को तत्काल तोड़ने और मजबूत नींव के साथ गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः निर्माण कराने का निर्देश दिया. 

निरिक्षण करने पहुंचीं विधायक ममता देवी ने कहा कि अपने अब तक के कार्यकाल में पहली बार इतनी गंभीर निर्माण अनियमितता देखी है. जनता के पैसे की बर्बादी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी. इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री एवं विभागीय सचिव को शिकायत भेजी गयी है. विधायक ने कहा कि दोषी संवेदक को भविष्य के सभी सरकारी निर्माण कार्यों से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता मलेंद्र भगत, बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ सीताराम महतो, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, मुखिया जितलाल टुडू, विश्व सूत्री के उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, अमित महतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के गृह विभाग में पदस्थापित अवर सचिव संजय कुमार झा और संयुक्त सचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा सस्पेंड
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.