विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: पदमा प्रखण्ड अंतर्गत जैप 07 गेट के समीप बिजली विभाग की लापरवाही से करंट लगने पर एक अज्ञात गाय की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बिजली विभाग के पदाधिकारिओं को सुचना दी गई जिसके बाद बिजली कर्मियों ने तार कि मरम्मत कर चले गए. स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया परन्तु किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया. भीषण गर्मी मे भी गाय तीस घंटे से अधिक मृत अवस्था मे पड़ी रही कीड़े लगने लगे साथ ही दुर्गन्ध फैलने लगी. अगले दिन स्थानीय पत्रकार के द्वारा गौ रक्षक पुरुषोत्तम कुमार पाण्डेय को सुचना प्राप्त होते ही उन्होंने पदमा निवासी समाजसेवी पप्पू मेहता से सम्पर्क कर उनके सहयोग से जेसीबी मशीन कि व्यवस्था कराई गई और उसी स्थान पर गहरा गड्डा खोदकर पुरे सम्मान के साथ विधिवत अंत्येष्टि कि गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया, वहीं विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि बिजली विभाग कि लापरवाही आए दिन देखने को मिल रही है क्षेत्र में लंबे समय से बिजली तार झूल रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. आज गाय चपेट मे आई है कल कोई इंसान खुले तार के चपेट मे आ सकता है. विभाग कि अनदेखी के कारण बड़ी घटना कि सम्भावना बनी हुई है. बताते चलें कि इस दौरान विभाग के एसडीओ सौरव लिंडा से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु फोन स्विच ऑफ़ आया. जेईई अभिषेक आनंद से इस सन्दर्भ बात करने पर उन्होंने बरही स्थित कार्यालय जाकर लिखित आवेदन देने कि बात कही. मौके पर ऋषिकेश मेहता, सुरेंद्र मेहता, अनिकेत कुमार आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बड़ा खुलासा: CBI ने गलत राज कुमार सिंह को किया था गिरफ्तार