कलकत्ता पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस

कलकत्ता पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में एक भव्य आयोजन किया गया.

कलकत्ता पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में एक भव्य आयोजन किया गया. आयोजन के आरंभ में मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर संस्थान के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र; शैक्षणिक सलाहकार, टीपी झा तथा वरिष्ठ शिक्षक आरबी शर्मा ने पुष्पांजलि समर्पित की. इसके उपरांत विद्यालय की सीनियर सेकेण्डरी प्रभारी अनुराधा चटर्जी के नेतृत्व में बिन्दु कुमारी तथा रागिनी कुमारी ने छात्राओं एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के पश्चात् विद्यालय के  अर्थ हाऊस तथा जुपीटर हाऊस के बीच फुटबॉल का फाईनल मैच खेला गया.

टॉस जीतकर अर्थ हाऊस ने साईड का चयन किया. खेल का प्रथमार्द्ध काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों ही टीम 2-2 गोल से बराबरी पर रही. परन्तु उत्तरार्द्ध में जुपीटर हाऊस ने काफी चुस्ती, फूत्र्ति और तेज आक्रमण के बल पर खेल को एकतरफा बनाते हुए 8-3 से गेम जीत लिया.

अर्थ हाऊस की ओर से जीशान रहमान ने दो गोल किए तथा कप्तान भागीरथ ने एक गोल किए, जबकि जुपीटर हाऊस की ओर से खेलते हुए कप्तान आयुष कुमार ने 4 गोल, सैफ अख्तर ने 3 गोल तथा आयुष कच्छप ने एक गोल किए. संपूर्ण खेल के सभी 11 गोल फिल्ड गोल हुए, जिसमें जिशान रहमान द्वारा गेंद को सेंटर से सीधे  गोल पोस्ट ने दागना, सबसे रोमांचक रहा. पेनाल्टी शॉट तथा कार्नर के अवसरों को गोल में बदलने में दोनों ही पक्ष असफल रहे. फुटबॉल मैच के लिए खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार तथा पवन मंडल द्वारा प्रशिक्षित किया गया था. मैच के रेफरी संतोष कुमार तथा लाईन्स मैन रंजीत कुमार थे, जबकि स्कोरर पवन मंडल थे.उक्त मैच में दर्शक दीर्घा में विद्यालय के निदेशक, शैक्षणिक सलाहकार; सभी शिक्ष्क एवं छात्र-छात्राऐं थी.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 'झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन' के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

संबंधित सामग्री

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश