संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: डाल्टनगंज स्थित डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर में अत्याधुनिक माइंड्रे अल्ट्रासाउंड मशीन एवं फाइब्रोस्कैन सेवाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री रणजीत कुमार लाल ने फीता काटकर इन नई जांच सुविधाओं की शुरुआत की..
इस नई पहल से पलामू क्षेत्र के मरीजों, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अब द्वितीय स्तर के उन्नत अल्ट्रासाउंड, डॉप्लर और इकोकार्डियोग्राफी के लिए रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त, पलामू में पहली बार उपलब्ध कराई गई फाइब्रोस्कैन तकनीक के जरिए फैटी लिवर और लिवर फाइब्रोसिस की सटीक जांच अब स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी
उद्घाटन के दौरान नगर आयुक्त रणजीत कुमार लाल ने कहा कि क्षेत्र में इस स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का विस्तार आम जनता के लिए अत्यंत राहतकारी है. इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और मरीजों का समय व खर्च दोनों बचेगा, सेंटर प्रबंधन ने भी गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे..
यह भी पढ़ें: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज शाम 6.00 बजे, CM हेमंत सोरेन रहेंगे उपस्थित