न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. यहां से दोनों अधिकारियों ने जिला प्रशासन के मंच से शहर में निकल रहे मोहर्रम जुलूस की मॉनिटरिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑडर समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. शहर के विभिन्न अखाड़ों के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए वापस अपने क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं.
जिला प्रशासन के अनुसार रांची शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में संपन्न हो रहा है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त