पलामू: मूसलाधार बारिश में ढहा तीन परिवारों का कच्चा मकान, प्रशासन से आवास की गुहार

ढहा कच्चा मकान

पलामू: मूसलाधार बारिश में ढहा तीन परिवारों का कच्चा मकान, प्रशासन से आवास की गुहार

तीन कच्चा मकान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया है.

पलामू मूसलाधार बारिश में ढहा तीन परिवारों का कच्चा मकान प्रशासन से आवास की गुहार

न्यूज़11 भारत  
पलामू/डेस्क:
जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती पंचायत डगरा के ग्राम अंता कला में लगातार हुई मूसलाधार बारिश से तीन परिवारों का कच्चा मकान ढह गया. मकान के ढह जाने से पूरा परिवार अब बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. ग्राम अंता कला निवासी रीना देवी पति सुरेश भुईयां, राकेश भुईयां और उर्मिला कुंवर पति स्व० रघुनंदन भुईयां का कच्चा मकान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया है.

पीड़िता उर्मिला कुंवर ने बताया कि उनके पति का दो वर्ष पहले निधन हो गया, जिसके बाद से वह खुद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा रही है. उन्होंने कहा कि उनका मकान दो वर्ष पहले ही क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन आज तक उन्हें कोई सरकारी लाभ नहीं मिला. पंचायत प्रधान ने भी आश्वासन के अलावा कोई मदद नहीं की.

वही रीना देवी और राकेश भुईयां ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और कच्चे मकान में ही किसी तरह जीवन-यापन कर रहा था. बारिश में घर के गिरने से घर में रखा अनाज और घरेलू सामान भी दब गया है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि उन्हें आज तक किसी भी सरकारी आवास योजना जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना या अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है.

वहीं डगरा पंचायत मुखिया पार्वती देवी ने बताया कि जिन भी लोगों का घर टूटा है, उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में नाम आ गया है. सभी को जल्द से जल्द लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. 
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वंचित परिवारों की सुध ली जाए और ऐसे जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिया जाए.

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार