चैत पूर्णिमा मेले का निमंत्रण सांसद संजय सेठ को, 2 अप्रैल को लवगढ़ा में भव्य आयोजन

चैत पूर्णिमा मेले का निमंत्रण सांसद संजय सेठ को, 2 अप्रैल को लवगढ़ा में भव्य आयोजन

चैत पूर्णिमा मेले का निमंत्रण सांसद संजय सेठ को 2 अप्रैल को लवगढ़ा में भव्य आयोजन

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क:  चैनगढ़ा के लवगढ़ा गुरहागड़ा में 2 अप्रेल को होने वाले चैत पूर्णिमा मेले के लिए मेला समिति के सदस्यों ने सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पंडरा स्थित आवास पर पहुंचकर औपचारिक निमंत्रण सौंपा. मेला समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दीपक, सचिव पनेश्वर महतो, सदस्य कामेश्वर महतो, शंकर कुमार महतो तथा भाजपा ठाकुर गांव मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने सांसद को निमंत्रित किया. उन्होंने बताया कि अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में बेतांगी, लवगढ़ा, कोरी व अनातु क्षेत्रों के योगदान से यह पारंपरिक मेला आयोजित होता है. यह क्षेत्रीय सांस्कृतिक उत्सव स्थानीय परंपराओं को जीवंत करने का प्रमुख माध्यम है.

सांसद संजय सेठ ने मेले की सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समिति सदस्यों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करते हैं. मेला समिति ने सभी ग्रामीणों से भव्य भागीदारी की अपील की है, ताकि यह उत्सव यादगार बने. यह मेला चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ व विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त मॉक ड्रिल, विरोध प्रदर्शन की स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

संबंधित सामग्री

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

झारखंड

मांडर: भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चंदवा  के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के रुद गांव में घर के अंदर खड़ी बाइक हुई चोरी, भुक्तभोगी ने थाना आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

आमलाबाद कोलियरी में गेट जाम कर प्रदर्शन, 75% स्थानीय रोजगार समेत छह सूत्री मांगों पर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

झारखंड

महावीर जयंती पर सराक समाज ने निकाली प्रभात फेरी, गांवों में भक्ति का माहौल

₹80 लाख में होगा डीवीसी अस्पताल का जीर्णोद्धार, परियोजना प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

झारखंड

₹80 लाख में होगा डीवीसी अस्पताल का जीर्णोद्धार, परियोजना प्रधान ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ