फुटबॉल प्रतियोगिता

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एमटीएफसी की टीम ने जीती

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सांसद जोबा मांझी और विधायक निरल पूर्ति ने पुरस्कृत कर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

 मझगांव /डेस्क: नवयुवक संघ बलियापोसी-राईकासाई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और मझगांव विधायक निरल पूर्ति शामिल हुए. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया . फाइनल में एमटीएफसी की टीम ने जिल्दुवा टीम को हरा कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा मांझी ने कहा कि नवयुवक संघ की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है. फाइनल में हारने वाली टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उस दिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी. सांसद ने कहा कि फुटबॉल हमें जीवन से जुड़ी कई सीख देता है. हार के बाद खिलाड़ी दोबारा तैयारी कर नए जोश और जज्बे के साथ मैदान में उतरता है. इसी तरह जीवन में भी यदि कोई व्यक्ति भटक जाए या गलत रास्ते पर चला जाए तो जीवन समाप्त नहीं होता. उसे सही रास्ते पर लौटकर नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए और पहले से बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए.

विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि नवयुवक संघ राईकासाई की ओर से प्रत्येक वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है. इसमें फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स, तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा ओडिशा से भी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बाहर से आने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के खेल से सीखने और अपनी प्रतिभा को बेहतर करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है. खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर भी दिए जा रहे हैं. उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए उपविजेता टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. युवाओं से नशे से दूर रहने, गलत रास्ते पर नहीं जाने तथा मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया.कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी-मुंडा, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में हलचल, बन रहा नया सिस्टम; झारखंड में फिर बदल सकता है मौसम 

संबंधित सामग्री

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद, नियम तोड़ने वाले पर हुई कार्रवाई<br/><br/>

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा

उमाशंकर अकेला ने चौपारण स्थित अपने आवास पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

JUT के दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

बड़ी डिग्री से बड़ा जीवन नहीं बनता, बड़ा उद्देश्य जीवन को बड़ा बनाता है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार