न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हरमू स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार को अरगोड़ा थाना पहुंचा. बीजेपी हरमू मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग शामिल थे.
प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो बीजेपी सड़क पर आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर अगर आज भारत का हिस्सा है तो वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की वजह से. दीपक प्रकाश ने कहा कि घटना में राजनीतिक दलों की हिस्सेदारी की भी बू आ रही है.
इसे भी पढ़ें: दुमका में बाइक लूट की कोशिश, विरोध करने पर 55 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली