संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सरहु गांव से बाइक चोरी कर भागने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मौके पर पहुंची बिहार एसटीएफ पुलिस और हुसैनाबाद पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी. घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया.घायल की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घूरवा मंझौली गांव निवासी सुदामा राम के 21 वर्षीय पुत्र खुशदिल राम के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम युवक पर सरहु गांव में एक दुकान के पास से बाइक चोरी करने का आरोप है. बताया गया कि बाइक लेकर वह झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित कचहरिया बेला गांव निवासी रौनक सिंह के घर पहुंचा था. रौनक सिंह के घर पर नहीं मिलने के बाद वह बाइक लेकर वापस लौट रहा था.सोमवार के अहले सुबह बिहार के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीपर गांव के पास ग्रामीणों ने उसे बाइक के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. सुचना पर बिहार पुलिस के द्वारा सोमवार के सुबह ग्रामीणों की भीड़ के पिटाई से युवक को बचाया गया और अपने कब्जे मे रखा, इधर घटना की सूचना पलामू के हुसैनाबाद पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने एसआई विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा. वही बिहार पुलिस ने घायल युवक को हुसैनाबाद पुलिस को सौपा दिया, जिसके बाद हुसैनाबाद पुलिस घायल युवक को कब्जे में लेकर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. जहाँ से इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार घायल युवक की अभी इलाज करवाया जा रहा है, मामले मे पुलिस छानबीन कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.
यह भी पढ़ें: भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचारों को युवाओं के लिए बताया आज भी प्रेरणा