रांची पुलिस का विशेष अभियान

तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी रहे मौजूद, नियम तोड़ने वाले पर हुई कार्रवाई<br/><br/>

By : Ark Sahuliyar
तिलता चौक पर चला रांची पुलिस का विशेष अभियान, 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को किया गया जागरूक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी के तिलता चौक पर रांची पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान में ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे. इस अभियान के पहले दिन 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं' के संदेश के साथ जनता को जागरूक किया गया, और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई. रांची ट्रैफिक पुलिस ने 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता 'सुरक्षित सफर, सुरक्षित कल' अभियान शुरू किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है. 

प्रतिदिन विभिन्न थीम पर जागरूकता का आयोजन 

  • 28 सितंबर (पहला दिन): हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं
  • 29 सितंबर: चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के फायदे
  • 30 सितंबर: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सीख
  • 1 अक्टूबर: निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील
  • 2 अक्टूबर: लाल बत्ती का सम्मान और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने का संकल्प
  • 3 अक्टूबर: पैदल यात्रियों की सुरक्षा और जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग
  • 4 अक्टूबर (अंतिम दिन): शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूकता

यह भी पढ़ें- गुमला से लापता नाबालिग मामले में HC में सुनवाई, संदिग्ध भूखली लकड़ा के ‘सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट’ की रिपोर्ट पॉजिटिव

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रसंस्करण संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज, डीसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला

रामगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और प्रसंस्करण संयंत्र निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज, डीसी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड, मुर्रामकला

मुर्रामकला में रामगढ़ नगर परिषद और कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण के लिए प्लांट का हो रहा निर्माण

30 सितंबर को JMM का लोकभवन घेराव, MMDR का विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

30 सितंबर को JMM का लोकभवन घेराव, MMDR का विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन 

घेराव MMDR (मिनरल्स और माइनिंग डेवलपमेंट और रेगुलेशन) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाएगा.

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयुक्तों के साथ कथित मतभेद को लेकर CEC के विरुद्ध कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पाकुड़ में किया उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

बाइक चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक, पलामू पुलिस और बिहार एसटीएफ की तत्परता से बची जान

घायल युवक को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया