घाघरा पैसे के लिए मां की हत्या, टांगी हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

निर्मम हत्या

घाघरा पैसे के लिए मां की हत्या, टांगी हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी पुत्र ने हत्या के साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया

घाघरा पैसे के लिए मां की हत्या टांगी हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट आरोपी बेटा गिरफ्तार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 29 वर्षीय परदेसिया महतो ने कथित रूप से अपनी 70 वर्षीय मां तेतरी देवी की टांगी और हसुआ से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पुत्र ने हत्या के साक्ष्य छिपाने का भी प्रयास किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र परदेसिया महतो अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था. मां द्वारा पैसे नहीं देने पर उसने घर में रखी टांगी से तेतरी देवी के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद तेतरी देवी जमीन पर गिर पड़ीं. इसके बाद आरोपी ने हसुआ से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मां की मौत के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को घर से बाहर निकालकर बगल के खेत में फेंक दिया. इसके बाद घर में लगे खून के धब्बों को गोबर और पानी से साफ किया तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी और हसुआ को भी पानी से धो दिया.

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घर के समीप खेत में तेतरी देवी का खून से लथपथ शव देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घाघरा थाना के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को गिरफ्तार कर लिया. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

यह भी पढ़ें: नए कानून, सड़क सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर गांडेय के स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
 
संबंधित सामग्री

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग