मानसून सत्र

मानसून सत्र: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की खास अपील, कहा- &quotहंगामेदार नहीं असरदार होना चाहिए सत्र&quot

मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि संसदीय विषयों के लिए हमेशा से हम लोग तैयार रहते हैं.

By : News11 Bharat
मानसून सत्र: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की खास अपील, कहा- &quotहंगामेदार नहीं असरदार होना चाहिए सत्र&quot

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में 6 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने वाला है. सत्र 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 5 कार्यदिवस होंगे. मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि संसदीय विषयों के लिए हमेशा से हम लोग तैयार रहते हैं. विपक्ष से हमारी उम्मीद यह होगी कि वह इस सत्र को एक सकारात्मक सत्र बनाएं. ताकि क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हो सके. सत्र को हंगामेदार बना कर राज्य के हित की बात नहीं हो सकती. इसी वजह से हम सभी मिलकर इस सत्र को बेहतर तरीके से चलाएं तो राज्य के विकास की चर्चा हो पाएगी.

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इस मानसून सत्र के दौरान हमारी सरकार फर्स्ट सप्लीमेंट्री भी लाएगी. हम राज्य की जनता को सदन के माध्यम से बताएंगे कि हमारे वित्त की स्थिति कैसी है, हमने कैसे राजस्व का संग्रहण किया है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री होने के नाते हम चाहते हैं कि इस सत्र का सदुपयोग हो. स्वस्थ वार्ता हो और विपक्ष भी हमें सलाह दें कि हम कैसे और बेहतर कर सकते हैं.

हालांकि वर्तमान में राज्य में कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है. इस वजह से मानसून सत्र में हंगामे के काफी आसार हैं. विपक्ष लॉ एंड आर्डर, जेपीएससी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. 

इसे भी पढ़ें: रांची में आज से डूरंड कप का आगाज, स्काई डाइविंग और फ्लाईपास्ट से सजेगा उद्घाटन समारोह

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.