झरखड क मसम

सावन से पहले मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, रांची समेत 19 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

खेती-किसानी के लिए अच्छा समय, सावधानी बरतने का अलर्ट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सावन से पहले मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, रांची समेत 19 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बारिश का सुहावना मौसम सावन अब दस्तक देने ही वाला है. इससे पहले मानसून ने झारखंड में अपना दायरा बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार का दिन राज्य के लिए मंगल है, क्योंकि रांची, धनबाद समेत 19 जिलों में अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी होगी और वज्रपात की घटनाएं भी होंगी. इसको देखते हुए किसानों को खेत में काम करते समय सावधान रहने की सलाह दी गई है. कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है. झारखंड में आज अधिकतम तापमान  28 से 34°C और न्यूनतम तापमान 21 से 26°C के आसपास रह सकता है. 

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए जिन जिलों के लिए अच्छी बारिश की सम्भावना जताई है उनमें- रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और चतरा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: उत्कृष्टता की उड़ान और निरंतरता का सम्मानः सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘ओजस’ और ‘प्रवाह’ का आयोजन
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.