संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के पांडरा गांव में धान खेत में काम करने के दौरान सोमवार दोपहर हुई वज्रपात की घटना के बाद बुधवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो पांडरा गांव पहुंचीं. उन्होंने वज्रपात की चपेट में आकर जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने मृतका मुक्ता महतो और सोनामनी महतो के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. विधायक सविता महतो ने कहा कि वज्रपात की इस दुखद घटना से वह काफी मर्माहत हैं. पीड़ित परिवारों के इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़ी हैं. मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. वहीं, वज्रपात में घायल लोगों के बेहतर इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
इस दौरान विधायक ने वज्रपात में घायल महिलाओं के परिजनों से भी मुलाकात की और अस्पताल में इलाजरत घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. विधायक ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा सरकारी स्तर पर मिलने वाले मुआवजे को जल्द दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, हरिकृष्ण महतो, निरंजन महतो, सपन महतो, इंद्र महतो, धीरज महतो, रशीद अंसारी, प्रकाश महतो, अमर महतो, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में 2.470 टन अवैध कोयला बरामद, तीन ड्रिल मशीनें, वाटर मोटर समेत खनन उपकरण जब्त