मॉब लिंचिंग

बड़गांव में मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने जताई सख़्त नाराजगी

डीसी और एसपी से फोन पर बात कर तुरंत कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का दिया निर्देश

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
बड़गांव में मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने जताई सख़्त नाराजगी

न्यूज11  भारत

रांची/चतरायडेस्क: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में मुस्लिम युवक मुहम्मद इमरोज, पिता सुल्तान मियां की कथित तौर पर लाठी, डंडे और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना से इलाके में चिंता और दुख का माहौल है.

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने इस घटना पर गहरा दुख और कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष इंसान को भीड़ के जरिए इस तरह पीटना और उसकी जान ले लेना बेहद दुखद और बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती.

हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए और घटना में जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने चतरा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात की. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने साफ कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 4 अगस्त की सुबह बड़गांव में सैकड़ों लोगों ने एक घर को घेर लिया. इसके बाद मुहम्मद इमरोज को कथित तौर पर घर से बाहर निकाला गया और उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि युवक को सड़क पर घसीटा गया और लाठी, डंडे और पत्थरों से बुरी तरह पीटा गया.

युवक को बचाने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवक को काफी गंभीर मारपीट का सामना करना पड़ा.

इसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर टंडवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया. लेकिन हजारीबाग पहुंचने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया.

हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि धर्म के नाम पर हिंसा करना और भीड़ के हाथों किसी की जान लेना न तो इंसानियत है और न ही कानून की नजर में माफ करने लायक अपराध.

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह और भड़काऊ बातों को फैलने से रोका जाए, ताकि इलाके का माहौल खराब न हो.

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की एक टीम उनके नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने जाएगी. टीम परिवार से पूरी जानकारी लेगी और पूरे मामले को समझने के बाद उचित कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में छात्रों के लिए प्रदर्शन और झारखंड में चुप्पी, कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर - आदित्य साहू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.