मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, परिवार संग की पूजा-अर्चना, राज्य...

मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, परिवार संग की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद परिवार संग की पूजा-अर्चना राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

न्यूज11  भारत

तमाड़/डेस्क: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को रांची जिले के तमाड़ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मां देवरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.

इस अवसर पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी मंत्री योगेंद्र प्रसाद के साथ मौजूद रहे. मंदिर परिसर में दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

पूजा-अर्चना के उपरांत मंत्री योगेंद्र प्रसाद बुंडू प्रखंड स्थित एक निजी रिसॉर्ट पहुंचे, जहां क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही. मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं.

यह भी पढ़ें: शिशु वाटिका के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास पर जोर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में अभिभावक गोष्ठी आयोजित

संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश