शिलान्यास

मंत्री दीपक बिरूवा ने सदर प्रखंड के बरकेला हाई स्कूल में चारदीवारी सह गार्डवाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, चारदीवारी बनने से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा - मंत्री

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मंत्री दीपक बिरूवा ने सदर प्रखंड के बरकेला हाई स्कूल में चारदीवारी सह गार्डवाल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: सदर प्रखंड के बरकेला हाई स्कूल के चारदीवारी सह गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन,भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. विधायक दीपक बिरुवा के पहुंचने पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान गाकर उनका अभिनंदन किया.इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है. चारदीवारी बनने से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा.

शिलान्यास समारोह में झामुमो की केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, मंत्री के आप्त सचिव सुभाष बनर्जी, बरकेला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण मुंडा, पंचायत के गणमान्य लोग और झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मंत्री का आभार जताया और स्कूल के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने सदर अस्पताल रामगढ़ का किया निरीक्षण; स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ/डीएसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट की संयुक्त कार्रवाई

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीडिता ने आरोप लगाया कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.