चिड़िया माइंस के ठेका श्रमिकों की बैठक, मजदूर हित में कमेटी गठन का निर्णय

चिड़िया माइंस के ठेका श्रमिकों की बैठक, मजदूर हित में कमेटी गठन का निर्णय

चिड़िया माइंस के ठेका श्रमिकों की बैठक मजदूर हित में कमेटी गठन का निर्णय

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर के आयरन ओर माइंस चिड़िया (सेल) के ठेका श्रमिकों की शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक गिडुंग स्कूल परिसर के समीप शंकर मुंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में ठेका श्रमिकों ने एकजुट होकर मजदूर हितों और कार्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की.बैठक में श्रमिकों ने स्पष्ट कहा कि पुराने ठेकेदार की तरह अब मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. मजदूरों ने मांग रखी कि मनोहरपुर के मनीपुर से पोंगा जंक्शन तक स्थानीय श्रमिकों को काम पर रखा जाए.

इसके साथ ही श्रमिकों ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो मजदूरों की समस्याओं को सीधे ठेकेदार के समक्ष रखेगी. वहीं मजदूरों के आपसी विवाद और समस्याओं का समाधान भी कमेटी के माध्यम से किया जाएगा.बैठक को संबोधित करते हुए धनसिंह सोय ने कहा कि मजदूरों को वर्षों से उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सेल अधिकारियों और ठेकेदारों से वार्ता के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण मजदूरों का हक मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब किसी प्रकार की दलाली और अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा मुंडारी, लखन बिरगम, गणेश सोय, किस्टो बिरगम, लक्ष्मण सोय, जगरनाथ दास, लादु बिरगम, संजु गोप, विरेंद्र मुंडारी समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थें.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा की डॉ शैल बाला सोरेंग को सराहनीय सेवा के लिए मिला राष्ट्रपति पदक, 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी घोषणा
 
संबंधित सामग्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव K. C. Venugopal से की मुलाकात 

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

झारखंड

विद्यार्थियों के नाम सुधार में हो रही देरी पर रासु भुइंया ने जताई चिंता, विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड

गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

झारखंड

भीषण गर्मी से राहत के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने जिलेभर में प्याऊ और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश

झारखंड

सरकारी कार्य में लापरवाही व अनधिकृत अनुपस्थिति पर सरायकेला डीसी सख्त, दो जनसेवकों पर विभागीय कार्रवाई का दिया आदेश