श्रद्धांजलि

हूल दिवस पर पाकुड़ में श्रद्धा के साथ शहीद सिद्धो-कान्हू को किया गया नमन

जिला मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हूल दिवस पर पाकुड़ में श्रद्धा के साथ शहीद सिद्धो-कान्हू को किया गया नमन

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले में हूल दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिलेभर में पदाधिकारियों, छात्र संगठनों, आदिवासी संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संथाल हूल के महान नायक शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

जिला मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राम प्रधान, नायकी, गुड़ित समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर शहीदों को नमन किया. आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर जिला मुख्यालय में आदिवासी महिला-पुरुषों और छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में झांकी और शोभायात्रा निकाली. वहीं जिले के महेशपुर, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और आम लोगों ने सिद्धो-कान्हू एवं चांद-भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला मोड़ पर सघन वाहन जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में एक वाहन किया जब्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.