Martyrdom day of Kargil martyr Yugambar Dixit obse

पलामू में मनाई गई कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस, सभी ने  प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

आज कारगिल शहीद स्मारक पार्क, पोल पोल में कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस मनाई गई. सर्वप्रथम कारगिल शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया.

By : Vaibhaw Vikram
पलामू में मनाई गई कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस, सभी ने  प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
आज कारगिल शहीद स्मारक पार्क, पोल पोल में कारगिल शहीद युगम्बर दीक्षित की शहादत दिवस मनाई गई. सर्वप्रथम कारगिल शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया. तत्पश्चात भारत माता की जय एवं कारगिल शहीद अमर रहे के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा. कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया. 

मोके पर बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कारगिल युद्ध भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में जुड़ा है, जिसमें देश के अनेकों वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. इन्हीं अमर शहीदों में पलामू  का लाल युगम्बर दीक्षित का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जिन्होंने 23 जून 1999 को कारगिल युद्ध में सबसे महत्वपूर्ण चोटी 'टाइगर हिल' क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर वीरगति को प्राप्त हुए थे. 

उनकी शहादत ने पूरे पलामू जिले सहित देश को गौरवान्वित किया. जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर अपने गांव पहुंचा, तब पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी. उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशभक्ति, साहस एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है. राष्ट्र की रक्षा से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं है. उनका बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा. 

मोके पर पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पूर्व प्रमंडलीय महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, आशुतोष कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष, हम पार्टी, बृजेश कुमारमती संजू शुक्ला, राकेश शर्मा, ओम बृजेश कुमारवास्तव, निरंजन प्रसाद, सर्वेश्वरी मंगलम विद्या मंदिर के वंदना कुमारी, दिव्या कुमारी, अंकित कुमार, रोहित कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रभा कुमारी, राम कुमार, श्रवण कुमार, विशाल कुमार, आकाश कुमार, पिंकी कुमारी, काजू कुमारी आदि सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में चिकित्सा जगत का नया इतिहास, निर्मला अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से हुआ घुटने का सफल ऑपरेशन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.