निर्मम हत्या

चतरा में विवाहिता की निर्मम हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए रातो-रात किया अंतिम संस्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में विवाहिता की निर्मम हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए रातो-रात किया अंतिम संस्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पकरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से, मायके वालों और पुलिस को बिना बताए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी मृतका के भाई नितेश कुमार साहू के अनुसार, उनकी बहन चांदनी देवी की शादी 12 वर्ष पूर्व पकरिया गांव के त्रिवेणी साव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. भाई का आरोप है कि शादी के 5 साल बाद से ही पति त्रिवेणी का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था. जब चांदनी इसका विरोध करती, तो उसका पति शराब के नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था. इस प्रताड़ना में ससुर महावीर साव, सास कैलती देवी और ननद प्रतिमा देवी भी शामिल थे, जो आए दिन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. बीती रात ससुराल वालों ने मृतका के भाई को फोन कर मनगढ़ंत कहानी बताई कि पेट दर्द के कारण चांदनी की मौत हो गई है.

मौत की खबर सुनकर जब तक मायके वाले दोपहर में पकरिया गांव पहुंचते, ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से शव को जला दिया. यहां तक कि ससुराल पक्ष ने पुलिस को भी इस घटना की भनक नहीं लगने दी. पूरे मामले पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे मायके वालों की सूचना पर जब पुलिस श्मशान घाट पहुंची, तब तक शव पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. मृतका के भाई की लिखित शिकायत पर पति त्रिवेणी साव, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इटखोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं - किशोर पांडेय

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.