मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

विदाई समारोह

मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

मनोहरपुर में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग को भावभीनी विदाई शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: प्रखंड में शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग के स्थानांतरण के अवसर पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे.

विदाई समारोह की शुरुआत स्कूली छात्रों द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शालिनी डुंगडुंग का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठाने के साथ हुई. इस दौरान शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बताया गया कि शालिनी डुंगडुंग वर्ष 2022 से मनोहरपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिक्षकों के बीच उनकी पहचान एक सरल, सहज और मिलनसार अधिकारी के रूप में रही.

समारोह में शिक्षकों ने कहा कि शालिनी डुंगडुंग हमेशा अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती थीं. वे शिक्षकों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती थीं. उनके इस व्यवहार और कार्यशैली की शिक्षकों ने विशेष रूप से सराहना की.

शालिनी डुंगडुंग का स्थानांतरण अब दूसरे जिले में हो चुका है. विदाई के दौरान शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने कहा कि उनका सरल व्यवहार, मार्गदर्शन और कार्यशैली लंबे समय तक याद रहेगी. समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपीएफ शेखर चौधरी, गोपाल तांती, रोशन लाल, अलीश कुजूर, अमरेश विश्वकर्मा, इमानुएल लकड़ा, मालती नाग, सीमा मुंडारी, नीता चेरोवा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन द्वारिका दास एवं अलीश कुजूर ने किया.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ जवानों को कार्मल स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

संबंधित सामग्री

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा