न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर पुलिस अनुमंडल के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में डेविड.ए.डोडराई ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने पूर्व एसडीपीओ जयदीप लकड़ा के स्थान पर कार्यभार संभाला, जिनका तबादला गुमला जिला किया गया है.पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में नवपदस्थापित एसडीपीओ श्री डोडराई ने कहा कि क्षेत्र में उग्रवाद, आपराधिक गिरोहों तथा अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे. जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व श्री डोडराई पलामू के लेस्लीगंज जैप आइट के रूम में पदस्थापित थे.
मनोहरपुर पहुंचने पर नए एसडीपीओ डेविड.ए.डोडराई को मनोहरपुर थाना सर्किल के सभी थाना प्रभारीयों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मनोहरपुर पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के मद्देनजर डीसी ने किया प्याऊ का उद्घाटन, खुद भी पिया पानी