दहेज हत्या

दहेज हत्या की आरोपी सास माला देवी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

दहेज हत्या कांड में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी सास को बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

By : Ark Sahuliyar
दहेज हत्या की आरोपी सास माला देवी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

मनीष मंडल/न्यूज़11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
दहेज हत्या कांड में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी सास को बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामला मुंडहरी गांव का है. कांड संख्या 159/23 की प्राथमिकी अभियुक्त माला देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

बताया जाता है कि गांडेय प्रखंड के डेमनाडीह निवासी रूपलाल रवानी ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाने में आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर दामाद, बेटी की सास माला देवी और ससुर को अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद से सास फरार चल रही थी.

थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.