विशेष गहन पुनरीक्षण

29 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें, प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम अवसर – DC मेघा भारद्वाज

29 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
29 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें, प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम अवसर – DC मेघा भारद्वाज

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब केवल पांच दिन दूर है. ऐसे में सभी मतदाता अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर समय पर प्रपत्र भरकर जमा करें.

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी मतदाता ने अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरा है, तो वह तुरंत अपने बीएलओ से प्रपत्र प्राप्त कर उसे सही तरीके से भरें, आवश्यक हस्ताक्षर करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर बीएलओ को उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके.

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. इसलिए सभी पात्र मतदाताओं को निर्धारित समय के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना आवश्यक है, ताकि उनका नाम अद्यतन मतदाता सूची में शामिल हो सके.

डीसी ने मतदाताओं से अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता को अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है या किसी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो वह अपने संबंधित बीएलओ से तत्काल संपर्क करें. आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है.

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जागरूक नागरिकों से भी अधिक से अधिक लोगों को गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू के ऊंटारी रोड के सतबहिनी में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.