अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - ...

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जुगसलाई में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है. जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे. यहां उन्होंने रोड शो एवं पदयात्रा कर लोगों से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न "ईंटें" छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप

उन्होंने कहा कि रिकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं. रिंकू सिंह विजयी होंगी, तो भारत की राष्ट्रीयता में यह मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि स्व. शिबू सोरेन के जीवन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के लोगों की रक्षा रहा. इसके साथ ही उन्होंने स्व. शिबू सोरेन के पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन पर घुसपैठियों की रक्षा करने का आरोप लगाया.

नगर सुरक्षित रहेगा, तो देश भी सुरक्षित रहेगा

इस क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नगर के साथ देश की सुरक्षा का सीधा संबंध है. क्योंकि, नगर सुरक्षित रहेगा, तो जिला और राज्य सुरक्षित रहेगा. ये तीनों सुरक्षित रहेंगे, तो देश भी सुरक्षित रहेगा. इसलिए जरूरी है कि नगर परिषद के चुनाव को राज्य व देश के हित से जोड़ कर देखें.

केंद्र सरकार ने सभी को सम्मान दिया

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को सम्मान दिया है. एससी-एसटी व ओबीसी को सम्मान दिया. वहीं यूजीसी के मुद्दे पर स्टे लग चुका है. इस पर कोई राजनीति नहीं होने जा रही है.

क्या विदेशियों को वोट देने देंगे?

इसके अलावा एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इसे लेकर बिहार, असम, केरल, पश्चिम बंगाल में राजनीति हो रही है. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का उद्देश्य देशवासियों को वोट से अधिकार से वंचित करना नहीं, बल्कि विदेशियों को रोकना है. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सवालिया लहजे में कहा कि क्या आप विदेशियों को वोट देने देंगे? इस पर लोगों का जवाब था नहीं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन चालबाजी कर राजनीति करता है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. मैं भी एक कार्यकर्ता हूं और हमारा सिद्धांत बहुजन हिताय है. जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में इंडी गठबंधन की रणनीति को भी उन्होंने चालबाजी बताया. उन्होंने कहा कि यहां झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवारों को इसलिए समर्थन दिया है, ताकि उनके ही दल संबंधित एक समुदाय विशेष से जुड़े अन्य उम्मीदवार को इसका फायदा मिल जाए.

एक रहेंगे सेफ रहेंगे

अपने संबोधन के दौरान रोड शो में लग रहे नारे को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अंग्रेजों और ने देश को बांट कर राज किया. मौजूदा दौर में भी यही साजिश चल रही है. इसलिए यह नितांत आवश्यक है कि हम एकजुट रहें. क्योंकि "एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे.

"नगर परिषद के विकास के लिए 5000 करोड़

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर में नगर परिषद क्षेत्रों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए दे रही है. इसके साथ ही झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की योजना बनाई है. 3400 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ है.

अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार की जरूरत

गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. क्योंकि, देशभर में सिखों व जैन धर्मावलंबियों की संख्या कम होती जा रही है. ईसाई धर्मावलंबियों की भी संख्या कम हुई है. लेकिन एक समुदाय विशेष के लोग अब देश में अल्पसंख्यक नहीं रहे हैं. वे अल्पसंख्यक के रूप में सिख, जैन व ईसाई समुदाय के लोगों की हकमारी कर रहे हैं. ऐसे में इस पर सड़क से लेकर संसद तक चर्चा होनी चाहिए. इस पर संघर्ष होना चाहिए.

इससे पूर्व रोड शो टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकटस्थ प्रदीप मिश्र चौक से आरंभ हुआ, जो वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड, गौशाला चौक, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड होते हुए चौक बाजार पहुंचा. यहां से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनसैलाब के साथ जुगसलाई नगर परिषद के निकटस्थ गुरुद्वारा तक पदयात्रा की.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

संबंधित सामग्री

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

झारखंड

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

बिहार

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

झारखंड

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

झारखंड

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी

झारखंड

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी