कछुए बरामद

धनबाद: गोमो स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 48 जिंदा कछुए बरामद

ये कछुए योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन थैलों और एक बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे.

By : Dipali Kumari , Amisha Pathak
धनबाद: गोमो स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 48 जिंदा कछुए बरामद

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
गोमो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 जिंदा कछुए बरामद किए हैं. ये कछुए योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन थैलों और एक बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे. सामान लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद आरपीएफ ने तालाशी लेकर कछुओं को बरामद किया. वहीं, जो व्यक्ति कछुओं को छोड़कर फरार हुआ है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

यह कार्रवाई 11 और 12 सितंबर की दरम्यानी रात ऑपरेशन WILEP के तहत की गई. उस समय ट्रेन में आरपीएफ का मार्गरक्षण दल गया से धनबाद तक दून एक्सप्रेस में तैनात थे. ट्रेन के जनरल कोच की जांच- पड़ताल के दौरान जवानों को तीन थैले और एक बैग लावारिस मिले. जिसके बाद ट्रेन में आसपास के मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया. संदेह होने पर आरपीएफ ने बैग और थैलों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान इनके अंदर Indian Flapshell यानी की Lissemys punctata प्रजाति के कुल 48 जीवित कछुए बरामद हुए. जिसके तुरंत बाद आरपीएफ के उप निरीक्षक मोहम्मद शाकिब आलम ने गोमो स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर सभी कछुओं को नियमानुसार जब्त किया और आरपीएफ पोस्ट पर ले गए.

जानकारी के अनुसार, कछुओं को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षण देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया. आरपीएफ मामले में आगे कार्रवाई कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट मामले की जांच करने अस्पताल पहुंची जांच कमेटी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.