धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

Major police action at gangster Prince Khan's hous

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ उसके घर पहुंची, जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ उसके घर पहुंची, जहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन की मौजूदगी में मकान को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीती रात गैंगस्टर प्रिंस खान ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दी है और पैसे की मांग की थी. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि 24 घंटे के भीतर मांग पूरी नहीं की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद के बियर बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, नियमों की हुई सख्त जांच
 
संबंधित सामग्री

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, 9 जुलाई को पीएम मोदी जाने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया

देश-विदेश

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, 9 जुलाई को पीएम मोदी जाने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया

पीएम मोदी मेलबर्न के विशाल मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में लेने वाले हैं भाग

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत, गडकरी का बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया तो भारत से भी आगे

देश-विदेश

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत, गडकरी का बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया तो भारत से भी आगे

भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार के लॉन्च कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने बताया आगे का प्लान

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से 5 से 7 जुलाई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

झारखंड

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से 5 से 7 जुलाई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

10 जुलाई तक राज्य में मौसम के सुहाना रहने का है अनुमान

वाटिका रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने में हंगामा

झारखंड

वाटिका रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने में हंगामा

पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.

रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने एक साथ शहर में बार समेत कई स्थानों पर की छापेमारी

झारखंड

रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने एक साथ शहर में बार समेत कई स्थानों पर की छापेमारी

बार के साथ साथ शराब की दुकानों के बाहर भी छापेमारी की गई