पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धमकी

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, 9 जुलाई को पीएम मोदी जाने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया

पीएम मोदी मेलबर्न के विशाल मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में लेने वाले हैं भाग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, 9 जुलाई को पीएम मोदी जाने वाले हैं ऑस्ट्रेलिया

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. पीएम मोदी को यह धमकी उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनकी हत्या किए जाने की मिली है. पीएम मोदी 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी को जान से मारने की यह धमकी ऑनलाइन मिली है. यह धमकी मिलने के बाद मेलबर्न पुलिस अलर्ट हो गई है.

पीएम मोदी यह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में आयोजित एक बड़े और प्रमुख कम्युनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. इसी कार्यक्रम में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. यह गंभीर धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई है. ऑनलाइन धमकी मिलने के तुरंत बाद ही सभी स्थानीय (मेलबर्न) सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गए. ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने बिना समय गंवाए तेजी से काम और जांच शुरू कर दिया. पीएम मोदी जिस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं, वह मेलबर्न के विशाल मार्वल स्टेडियम में होना है और कार्यक्रम का नाम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ रखा गया है.

ताजा जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर गंभईर धमकी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने इस संदिग्ध पोस्ट से जुड़े मूल आईपी (IP) एड्रेस की पहचान कर ली है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी असल में किस व्यक्ति ने की है और उसकी मुख्य मंशा क्या है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत, गडकरी का बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया तो भारत से भी आगे

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.