ED की छापेमारी

अवैध कोयला खनन-तस्करी पर ED की बड़ी कार्रवाई, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी

अवैध कोयला खनन-तस्करी पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 31 ठिकानों पर रेड मारी है.

By : Dipali Kumari
अवैध कोयला खनन-तस्करी पर ED की बड़ी कार्रवाई, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी

न्यूज़11 भारत
धनबाद/ डेस्क: 
धनबाद में अवैध कोयला खनन-तस्करी पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल 31 ठिकानों पर रेड मारी है. इस छापेमारी में करोड़ों नगद, संपत्ति और निवेश का खुलासा हुआ है. जितने लोगों के घर पर रेड हुई, सभी से पंचनामा लिखवाया गया है. इस दौरान ऐजेंसी ने पूछा कि कोयले का उत्खनन कहां से हुआ और किस-किस भट्ठे में कोयला सप्लाई की गई. 

सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों ने किसके इशारे पर कोयले का खेल होता था, पैसा कहां जाता था, किस-किस भट्ठे में कोयला सप्लाई की गई उससे संबंधित सवाल पूछे हैं. सूत्रों के मुताबिक अब जांच एजेंसियों की नजर भगवती माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड चलाने वाले मिथिलेश सिंह उर्फ सोनू सिंह पर है, जो सिंदरी मर्सलिंग यार्ड चलाता है. 50-60 हजार टन कोयले की हीराफेरी का भी आरोप है. ये पश्चिम बंगाल के कागजात पर कोयला भट्ठों में भेजता है. जांच ऐजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक ऐसी कंपनियों को ढूंढ रही हैं जो बंगाल से माल लेकर बंगाल में ही सप्लाई किया करते हैं. 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.