बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6  वाहन जब्त

बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन

बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6  वाहन जब्त

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन ngt की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6  वाहन जब्त

न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार शाम जिला खनन विभाग और बहरागोड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त नाकेबंदी कर अवैध बालू तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर चोट की. इस औचक छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बालू से ओवरलोड छह भारी वाहनों को रंगे हाथ दबोच लिया, जिनमें चार विशालकाय 16-चक्का ट्रक (WB33F1146, WB33F2673, WB33F3007, WB29C2785) और दो तेज रफ्तार हाईवा (WB33M8061, WB33N8989) शामिल हैं. यह पूरी कार्रवाई साफ तौर पर बयां करती है कि बेखौफ तस्करों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, जो प्रशासनिक सख्ती को भी लगातार चुनौती दे रहे हैं. फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने सभी छह वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उनके दस्तावेजों की गहनता से स्क्रूटनी की जा रही है. साथ ही प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.