श्रावणी मेला

श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! पेड़ा दुकान से 1060 किलो खोया सील, कई होटलों और दुकानों में मिला मिलावटी सामान 

श्रावणी मेला में लगे होटल और दुकानों में खाद्य सामग्रियों की जांच की जा रही है.

By : Dipali Kumari
श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! पेड़ा दुकान से 1060 किलो खोया सील, कई होटलों और दुकानों में मिला मिलावटी सामान 

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क: 
श्रावणी मेला के दौरान देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिले, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, चाट ठेलों और खाद्य भंडारण स्थलों पर लगातार जांच और निरीक्षण कर रही है. अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) के माध्यम से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच के साथ-साथ संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं.

पेड़ा दुकान से 1,060 किलो खोया सील 

इसी क्रम में आज शनिवार को टीम घोरमारा, मोहनपुर, देवघर स्थित 'ओम जी पेड़ा शॉप' का औचक निरीक्षण करने पहुंची. जांच के दौरान पेड़ा निर्माण के लिए लगभग 1,060 किलो खोया भंडारित पाया गया. प्रारंभिक जांच में खोया के खराब होने की आशंका हुई, जिसके बाद संपूर्ण खेप को मौके पर ही सील कर दिया गया. 

निरीक्षण अभियान के दौरान मधुबन होटल, माधुरी होटल, सिंध होटल, होटल नीलकमल, कार्तिक फूड प्लाज़ा, कामधेनु होटल, रूफ टॉप रेस्टोरेंट, विक्रम चाट भंडार, वेदा इन-द विंटेज, होटल राज तथा बसुकी पकौड़ी चाट का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पनीर, चाट, घुघनी एवं पकौड़ी की जांच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से की गई. 

मिलावटी हल्दी और सूजी बरामद 

जांच के दौरान रूफ टॉप रेस्टोरेंट में उपयोग किए जा रहे 1 किलोग्राम हल्दी पाउडर में प्रतिबंधित कृत्रिम रंग मेटानिल येलो की मिलावट पाई गई. साथ ही प्रतिष्ठान में 1 किलोग्राम एक्सपायरी सूजी भी बरामद हुई, जिसे तत्काल जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया. वहीं विक्रम चाट भंडार में लगभग 10 किलोग्राम चाट तथा बसुकी पकौड़ी चाट में लगभग 10 किलोग्राम घुघनी में भी मेटानिल येलो की उपस्थिति पाई गई, जिसके बाद लगभग 5 किलो पकौड़ी को भी मौके पर ही नष्ट कराया गया. 

मिलावट करने पर होगी सख्त कार्रवाई 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी, असुरक्षित, घटिया गुणवत्ता वाले अथवा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण अथवा विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा कार्यालय, देवघर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि राजकीय श्रावणी मेला–2026 की संपूर्ण अवधि में होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, चाट विक्रेताओं, डेयरी प्रतिष्ठानों, खाद्य गोदामों एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की जांच निरंतर जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: जैश कनेक्शन की जांच पहुंची साहिबगंज, युवती को STF ने हिरासत में लिया

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.