विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर सीआईएसएफ लगातार कारवाई करती नजर आ रही है. जिससे कोयला की अवैध धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. बेरमो आज फिर सीआईएसएफ एवं सीसीएल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुरपनिया बस्ती के पास बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा 50.8 टन कोयला जब्त किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट को सूचना मिली कि कुरपनिया बस्ती के पास काफी मात्रा में अवैध कोयला रखा गया है. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी तत्काल सीसीएल के जीएम संजय कुमार झा को दी. इसके बाद सीआईएसएफ, सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई. संयुक्त टीम ने मौके से अवैध रूप से जमा कोयला जब्त कर उसे खासमहल कांटा पर तौल कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया.