प्रिंस खान के गुर्गे गिरफ्तार

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले भगोड़े प्रिंस खान के दो मुख्य गुर्गे बिहार से गिरफ्तार

चतरा जिले में संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. दुबई में बैठे भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के दो मुख्य सहयोगियों को बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

By : Ark Sahuliyar
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले भगोड़े प्रिंस खान के दो मुख्य गुर्गे बिहार से गिरफ्तार

कुमार चंदन/न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले में संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. दुबई में बैठे भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के दो मुख्य सहयोगियों को बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले प्रिंस खान ने लोजपा (आर) नेता और पत्थर व्यवसायी प्रेमचंद सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. फिरौती न देने पर उसने खोपड़ी खोलने और पोते का मुंह न देखने देने जैसी खौफनाक धमकी दी थी.हंटरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, चतरा एसपी के निर्देश और एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. 

इसी टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार के भोजपुर (गिद्धा) से मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी प्रिंस खान गिरोह की रीढ़ थे. इनका मुख्य काम शूटरों तक पैसा पहुंचाना, रेकी करना और हवाला के जरिए विदेशों से आर्थिक लेन-देन करना था. इनके पास से एक मोबाइल और पैसों के ट्रांजेक्शन (Transaction Details) के पुख्ता सुबूत मिले हैं. गिरफ्तार सद्दाब अंसारी का धनबाद में पहले से ही गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है. ज्ञात हो कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में वादी को धमकी देने और फायरिंग की तैयारी करने वाले अमन खान, मुर्तजा, नाजिम और आयुष सहित चार गुर्गों को चतरा पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार सघन छापेमारी कर रही है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.