न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेवर व्यवसायी मो. समीर खान उर्फ कबीर खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले में अब तक नकदी और जेवरात मिलाकर करीब ₹1 करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है. हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी मो. इरफान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है.
यह भी पढ़ें- खूंटी में भीड़ ने बकरी चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को पीटा, एक की मौत