न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला के बारियातू थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है.एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजन पासवान के साथ गठित पुलिस की टीम ने राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इनके पास से एक देशी पिस्टल के साथ दो जिंदा कारतूस एवं चोरी के बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है.ये अपराध कर्मी बानालात क्रेशर माइंस के पीछे अपराध की योजना बना रहे थे.
जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता हांथ लगी है. गिरफ्तार अपराध कर्मियों में फैलेंदर गंझू,और बिनोद कुमार गंझू का बालूमाथ,बारियातू और टंडवा के विभिन्न थाना में अपराधिक इतिहास रहा है. जबकि भोलानाथ गंझू लावालौंग चतरा जिला का रहने वाला है. जिसे बीएनएस की विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ लातेहार जेल भेज दिया गया है.जिसका प्रेस वार्ता कर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने जानकारी दी है.
यह भी पढ़ें: विधायक ने अपने आवास पर किया योगाभ्यास, क्षेत्रवासियों से दैनिक जीवन में योग अपनाने की अपील की